क्षेत्र के काठाड़ी-भागवा-तेलवाड़ा सड़क मार्ग पूरी तरह से टूट कर कंक्रीट में बिखर चुका है। टूटे सड़क मार्ग में बड़े गड्‌ढे हो चुके हैं इससे वाहनों के संतुलन बिगड़ने की आशंका रहती है। काठाड़ी से भागवा-तेलवाड़ा जाने वाला सड़क मार्ग पूरी तरह से टूट कर गड्ढों में परिवर्तित हो गया है इससे बरसात के मौसम में सड़क दरिया बन जाती है। गौरतलब है कि काठाड़ी-भागवा-तेलवाड़ा जालोर जिले से सटे गांव है। यहां से जालोर जाने वाली सड़क मार्ग का जालोर के हिस्से निर्माण हो गया है लेकिन बाड़मेर सीमा तक सड़क खस्ताहाल है। रोजाना आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

काठाड़ी-भागवा-तेलवाड़ा सड़क मार्ग खस्ताहाल होने से क्षेत्रवासियों सहित वाहन चालकों को दिक्कत उठानी पड़ रहा है। हादसे की आशंका रहती है फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
- मोहनलाल भंवरानी, ग्रामीण

विभाग ने एक भी बार पेचवर्क भी नहीं कराया

सिवाना क्षेत्र से दर्जनों बसे यहां से भागवा, तेलवाड़ा, गोल, सायला, भीनमाल के लिए प्रतिदिन आवागमन करती है लेकिन पूरे रूट में बाड़मेर के हिस्से के 20 किमी टूटे मार्ग में वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों को 20 किमी के सफर को पूरा करने में 60 से 80 मिनट का समय लग रहा है।सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा इस सड़क मार्ग का पिछले कई सालों से कोई पेचवर्क भी नहीं करवाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top