श्री ओसवाल समाज बालोतरा की ओर से संचालित श्री विमलनाथ मन्दिर जैन ट्रस्ट द्वारा श्री विमलनाथ मंदिर के सामने विराजमान श्री शांतिनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शनिवार से प्रारंभ किया गया। श्री जैन श्वेतांबर विमलनाथ मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जवेरीलाल लाल मेहता ने बताया कि उपाश्रय के पास स्थित भूखंड पर नवरात्रा के प्रथम दिन विजय मुहूर्त में ट्रस्ट अध्यक्ष कांतिलाल मेहता, उपाध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, ट्रस्टी मोहन लाल सिंघवी, ललित रांका, अमृतलाल सिंघवी के साथ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जीर्णोद्धार का मुहूर्त किया गया।

ट्रस्ट अध्यक्ष कांतिलाल मेहता ने बताया कि सिरोही के सोमपुरा की देखरेख में संगमरमर के सफेद पाषाण से मंदिर का निर्माण होगा, जिसमें शांतिनाथ भगवान के अलावा अधिष्ठायक भैरव देव को विराजमान किया जाएगा। मंदिर का निर्माण करीब 2 माह में पूरा होगा। विधि विधान का कार्य पुजारी सतीश ने करवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Renovation of Shri Shantinath Jain Temple
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top