काले हिरणाें काे बारां का साेरसन इलाका रास आ रहा है। यहां का माहाैल उनके लिए पूरी तरह अनुकूल है। खास बात ये है कि इलाके के ग्रामीण भी काले हिरणाें यानी ब्लैक बक काे परिवार का सदस्य मानते हैं और उनकी हर तरह से देखभाल करते हैं। वन्यजीव विभाग के अधिकारियाें के अनुसार साेरसन में पिछले दिनाें करीब 2400 काले हिरण थे।

बारिश के बाद इनकी संख्या 2600 से ज्यादा हाेने का अनुमान है। पूर्व फाॅरेस्ट गार्ड मुकेश मीणा का कहना है कि यहां अमलसरा, नियाना, साेरसन, कैथाेड़ी, मानपुरा, मुहम्मदपुर, खरखडा सहित अन्य एरिया में काले हिरणाें के झुंड आसानी से नजर आते हैं। इन इलाकाें में अच्छा ग्रासलैंड व भरपूर पानी हाेने के कारण उन्हें काेई परेशानी नहीं हाेती है।

दुनिया में सबसे तेज 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दाैड़ता है चीता, काले हिरण की रफ्तार है 80 किमी प्रति घंटा

तेज स्पीड में तेज दाैड़ते हुए ब्लैक बक का यह राेमांचक फाेटाे वाइल्ड लाइफ फाेटाेग्राफर हरफूल शर्मा ने साेरसन में कैद किया है।

दुनिया में सबसे तेज दाैड़ने वाला वन्यजीव चीता है। रफ्तार के मामले में इसके बाद काले हिरणाें का नंबर आता है। चीता जहां 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दाैड़ता है, वहीं ब्लैक बक 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड सेे दाैड़ते हैं। शर्मा ने बताया कि क्लिक करते समय इसकी छलांग करीब 6 फीट तक थी। साथ ही स्पीड 70 किमी तक रही हाेगी। इनके साथ माैजूद रहे नेचर प्रमाेटर एएच जैदी भी इस नजारे काे देख चकित रह गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sarson coming as black deer, population reached 2600, black deer speed is 80 km per hour
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top