राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य सीए ओम बांठिया व जुगराज वडेरा ने जीएसटी काउंसिल द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए 5 करोड़ रुपए की बिक्री के ऊपर जीएसटी ऑडिट का प्रावधान बढ़ाने का स्वागत किया है। बांठिया ने बताया कि भारत सरकार से वित्तीय वर्ष 2019-2020 कर निर्धारण वर्ष 2020-2021की ऑडिट, अनिवार्य टैक्स ऑडिट, अन्य ऑडिट की समय सीमा 31 अक्टूबर 2020 है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए उक्त समय सीमा कम से कम 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाई जाने का अनुरोध किया है तथा ऑडिट के कार्य के साथ आयकर रिटर्न की समय सीमा भी 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाई जाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top