कस्बे सहित क्षेत्र मे शनिवार अलसुबह बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढा दी है। इन दिनों किसान फसलों की कटाई करने में लगे हुए हैं, ऐसे में बेमौसम बारिश से पकी फसल के खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है। अन्नदाता किसान की फसल पर कभी टिड्डी तो कभी ओलावृष्टि तो कभी बेमौसम बरसात से संकट के बादल छाए रहते हैं। ऐसी स्थिति में जब तक खेत खलिहान से कटकर फसल घर तक न पहुंच जाएं, तब तक किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें छाई रहती है। शनिवार अलसुबह को अचानक छाई काली घटाओं के साथ हुई बूंदाबादी फसल पर आफत के रूप में बरसी।
इस मौसम में बारिश को देखकर किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है। उल्लेखनीय है कि बीते सालों में बरसात नहीं होने से अंचल में सूखे की स्थिति पैदा हो गई थी, तो बीते साल हुई अतिवर्षा से खेत पानी से भरे रहे, इस कारण किसान पैदावार नहीं ले सके। इस बार अच्छी बरसात से बंपर पैदावार होने से किसान खुश नजर आ रहे थे, लेकिन अब बेमौसम हुई बरसात ने फिर चिंता बढ़ा दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें