केंद्र सरकार की ओर से कृषि जिसाें की खरीद-फराेख्त के संबंध में जारी कृषि कानूनाें के विराेध में प्रदेश के किसान संगठनाें की ओर से जन आक्राेश रैली निकाली जाएगी। यह रैली हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा से शुरू हाेगी तथा श्रीगंगानगर सहित विभिन्न जिलाें से हाेती हुई तीन नवंबर काे जयपुर में संपन्न हाेगी। गंगानगर किसान मजदूर समिति के संतवीर सिंह, रणजीत सिंह, मनिंदर मान, गुरचरण सिंह खाेसा व प्रीतम सिंह ने शुक्रवार काे गुरुद्वारा सिंहसभा में आयाेजित पत्रकार वार्ता में बताया कि किसानाें की जनआक्राेश रैली एक नवंबर काे सुबह 9 बजे पीलीबंगा से शुरू हाेगी जाे पक्का सहारणा, माेरजंड खारी, लालगढ़ जाटान, नेतेवाला, गणेशगढ़ , सूरतगढ़, बीकानेर हाेते हुए तीन नवंबर काे जयपुर में संपन्न हाेगी।

समिति के संतवीर सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर काे दिल्ली में देशभर के किसान संगठनाें की बैठक हाेगी। इसमें पांच नवंबर काे देशभर में कृषि कानूनाें के विराेध में चक्काजाम, किसानाें की विभिन्न समस्याओं व समाधान पर चर्चा हाेगी। पांच नंवबर काे सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सड़काें पर नाकेबंदी कर चक्काजाम किया जाएगा।

किसान प्रतिनिधियों ने की रेगुलेशन में गड़बड़ी की जांच की मांग : किसान प्रतिनिधियाें ने गंगनहर का हाइड्राेलिक सर्वे करवाने व रेगुलेशन में गड़बड़ी की जांच करवाकर दाेषी अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान प्रतिनिधियाें ने बताया कि वर्तमान में रेगुलेशन में गड़बड़ी के कारण पूरा पानी नहीं मिल रहा है तथा रबी फसलाें की बुवाई प्रभावित हाे रही है। ऐसी ही स्थिति रही ताे रबी फसल बर्बाद हाे जाएगी तथा किसान पूरी तरह से तबाह हाे जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रेस वार्ता करते गंगानगर किसान समिति के सदस्य।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top