अजमेर रेल मंडल के रेलवे अस्पताल में सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है। मौजूदा समय में मंडल में 110 और अजमेर में 60 एक्टिव केस हैं। इनमें से 7 मरीज भर्ती हैं। रेलवे अस्पताल में सितंबर माह में रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लगातार पॉजिटिव आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
पहले जहां रोजाना 2 से 5 पॉजिटिव पाए जा रहे थे, सितंबर में यह संख्या प्रतिदिन 10 से 15 तक पहुंच गई थी। रेलवे अस्पताल में गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए वेंटिलेटर सहित अन्य व्यवस्थाएं भी कर ली थी। अब अचानक कोरोना रोगियों एवं उनकी ओपीडी में गिरावट आई है। सितंबर में रोजाना करीब 100 मरीज कोरेाना संदिग्ध होने पर जांच के लिए आ रहे थे। अब इनकी संख्या 40 से 60 के बीच रह गई है। मंडल में अब तक 7 कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हाे चुकी है।
इनका कहना है
- रेलवे अस्पताल में सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। फिलहाल अजमेर रेल मंडल में 110 एक्टिव केस ही हैं। इससे पहले सितंबर में एक्टिव केस की संख्या 220 तक पहुंच गई थी। अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार की सभी पर्याप्त सुविधाएं हैं। - डॉ. पीसी मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रेलवे अस्पताल, अजमेर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें