जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की आपातकालीन यूनिट में रात काे मरीज भगवान भरोसे हैं। यहां मरीजों की सुविधा के लिए लगाए गए पंखे खराब हाे चुके हैं। पहले ही बीमारी के कारण परेशान मरीज इंजेक्शन और ग्लूकोस की डाेज के कारण उमस के मारे स्थिति बेहाल हाे जाते हैं। रात काे सेंट्रल एसी बंद हाेने से सबसे अधिक परेशानी मरीज काे हाेती है। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के लिए लगे पंखे ही चालू हैं। मरीजों पर क्या बीतती है वही समझ सकते हैं।
जांच के लिए परेशान
यहां ऑक्सीजन के लिए लाइन नहीं हाेने से सिलेंडर खींचना हाे या मरीज काे एक्स-रे या साेनाेग्राफी, सीटी स्केन के लिए ट्रॉली स्ट्रेचर पर लेकर जाना हाे। सब कुछ मरीजों के परिजनों के भरोसे है। ट्रॉली मैन की कमी का खामियाजा यहां रात काे परिजन भुगतते हैं। सबसे बड़ी बात ताे यह है कि एक्स रे और दूसरी जांच अस्पताल के दूसरे काेने में हाेने से रात काे परिजन गलियाें में ही घूमते रहते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें