राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 के 5 हजार में से 3 हजार 97 पदों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। शेष छह विषयों की काउंसलिंग प्रक्रिया भी 26 को पूरी होने वाली है। ऐसे में अब अभ्यर्थियों ने आयोग से इन सभी पदों का अंतिम परिणाम दीपावली से पहले जारी करने की मांग की है। आयोग परिणाम जारी करे तो प्रदेश के सरकारी स्कूलों को 20 विषयों के प्राध्यापक उपलब्ध हो सकेंगे।


आयोग द्वारा पंजाबी के 15, समाज शास्त्र के 32, चित्रकला के 40, इतिहास के 613, कॉमर्स के 118, रसायन के 160, गृह विज्ञान के 54, हिंदी के 849, भौतिक के 187, कृषि के 370, गणित के 193, अंग्रेजी के 304 और संस्कृत के 156 पदों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब आयोग शेष 6 विषयों यथा भूगोल के 782, राजनीति विज्ञान के 815, जीव विज्ञान के 166, लोक प्रशासन के 5, संगीत के 6 ओर अर्थ शास्त्र के 129 पदों के लिए काउंसलिंग जारी रखे हुए है। यह काउंसलिंग भी अंतिम चरण में चल रही है।


यह कहना है अभ्यर्थियों का

स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों ने आयोग के नए अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 के 20 विषयों के एकल परिणाम शीघ्र ही जारी करें। अभ्यर्थियों को नए अध्यक्ष और आयोग के सभी सदस्यों से पूरी उम्मीद है कि दिवाली से पहले व्याख्याता भर्ती का परिणाम जारी कर अभ्यर्थियों को खुशियों का तोहफा मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि अभी आयोग ने प्रावधिक चयन सूची में कुल पदों के दोगुना अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Counseling of 3097 posts completed, but not yet released results
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top