अजमेर डेयरी ने साेमवार काे एक नया इतिहास रच दिया। सहकारिता क्षेत्र में चलने वाली अजमेर डेयरी देश की पहली ऐसी संस्था बन गई है जिसने एक ही दिन में 30 मैट्रिक टन पाउडर का उत्पादन कर दिया है। ऐसा अत्याधुनिक प्लांट देश में और कहीं नहीं है। 96 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए पाउडर प्लांट पर साेमवार काे विधिवत रूप से परीक्षण शुरू कर दिया। प्लांट डेयरी को अत्याधुनिक बनाने के लिए 340 करोड़ रुपए की लागत आई है।


डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने हवन पूजा करने के बाद प्लांट की मशीन का बटन दबा कर पाउडर निकालने का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि एक लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग से 10 मैट्रिक टन पाउडर मिला है। एक लाख लीटर दूध से 10 मैट्रिक टन पाउडर 8 घंटे में तैयार होगा। चौबीस घंटे में इस प्लांट पर 30 मैट्रिक टन पाउडर बनाया जाएगा।

उपभोक्ताओं को जहां गुणवत्ता वाला पाउडर मिलेगा, वहीं पशुपालक भी अपने पशुओं का सम्पूर्ण दूध अजमेर डेयरी को बेच सकते हैं। डेयरी इसके बाद जल्द ही चाय साथी दूध बाजार में लाने जा रही है। इस दूध से काॅफी और चाय पर मलाई नहीं आएगी। इस मशीन से दूध की पिसाई करके अलग दूध निकालेगी।

वहीं 10 लाख लीटर दूध का प्रोसेसिंग प्लांट भी शुरू हाेने जा रहा है। यह दूध का फैट अलग करेगी। डेयरी घी, दूध, मक्खन, पनीर, आइसक्रीम, पाउडर और अन्य दुग्ध उत्पादों का उत्पादन करेगी। एमडी उमेशचंद व्यास ने कहा कि जल्द ही वह हर डेयरी से ऑनलाइन बुकिंग लेेंगे। पूर्व एमडी गुलाब भाटिया ने प्लांट के शुरू हाेने और दुग्ध वितरकों की ओर से किए गए सहयोग की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ajmer dairy produces 30 metric tons of powder in one day
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top