रेलवे कर्मचारियों को बोनस की घोषणा नहीं होने के विरोध में रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन यूपीआरएमएस और एनडब्ल्यूआरईयू ने विराेध प्रदर्शन किए। एनडब्ल्यूआरईयू की ओर से 22 अक्टूबर से रेल का चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी गई है।
यूपीआरएमएस : कारखाने के बाहर किया प्रदर्शन
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ अजमेर मंडल की ओर से वर्ष 2019-20 की बोनस की घोषणा भारत सरकार द्वारा अभी तक नहीं करने के विरोध में मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय के सामने सोमवार को प्रदर्शन किया गया। सभा को यूपीआरएमएस के मंडल अध्यक्ष एसआई जैकब मंडल सचिव शशि कुमार महावर ने संबोधित किया। मंगलवार को मंडल कार्यालय एवं अजमेर मंडल के सभी रोडसाइड स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
एनडब्ल्यूआरईयू : डीआरएम दफ्तर में प्रदर्शन
ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फैडरेशन के आह्वान पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के तत्वाधान में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अजमेर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। सभा को यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी और मंडल सचिव अरुण गुप्ता ने संबोधित किया। चेतावनी दी गई कि केंद्र सरकार ने समय पर भुगतान की घोषणा नहीं की तो 22 अक्टूबर को देशभर में कर्मचारी रेल का चक्का जाम करेंगे। मंगलवार को देशभर के रेल कर्मचारी बोनस दिवस का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UPRMS and NWREU perform on not receiving bonus
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top