मथानिया कस्बे क्षेत्र में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिकित्सा विभाग के एसएम हीरालाल परिहार ने बताया कि मथानिया में 4 महिला व 7 व्यक्ति , चौपासनी चारणान में 1 वे नेवरा गांव में 1 व उम्मेदनगर में 1 महिला कोरोना पॉजिटिव मिले। जिनको शुक्रवार को होम आइसोलेट किया जाएगा।
शेरगढ़. शेरगढ़ क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है जिसके क्रम में क्षेत्र में 4 और कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें शेरगढ़ निवासी 28 वर्षीय महिला व शेरगढ़ में गांधी चौक के निकट किराणे की दुकान का एक दुकानदार तथा तेना निवासी 15 वर्षीय किशोर शामिल है। इनकी सेम्पलिंग मंगलवार को शेरगढ़ अस्पताल में की गई थी। इससे पूर्व बुधवार को भी शेरगढ़ में एक 75 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
भोपालगढ़. ब्लॉक में गुरुवार नौ कोरोना मरीज मिले। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी दिलीप चौधरी ने बताया कि गुरुवार की रिपोर्ट ख़्वासपुरा में पांच, ढंढोरा में एक और भोपालगढ़ में तीन कोरोना मरीज मिले।
गुमानपुरा में 23 जनों के सैंपल जांच को भेजे
देचू. गुमानपुरा में कोविड-19 कोरोनावायरस के तहत सैंपलिंग शिविर का आयोजन किया गया। डॉ शाकिर अहमद ने बताया कि 23 ग्रामीणों की सैंपलिंग की गई। सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मणराम कुमावत, निवर्तमान प्रधान हेमाराम कुमावत ,रोजगार सहायक भैरू सिंह भाटी ,पंचायत सहायक जब्बरसिंह देवानिया ,श्रीराम पंवार, महेंद्र कुमावत, दिलबर खिलजी सहित अन्य ग्रामीणों ने शिविर में सहयोग किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें