पंचायतीराज चुनाव की तारीखों का एलान हाेने के साथ ही जिले में राजनीतिक दल सक्रिय हाे गए हैं। इस बार प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव काफी अलग हाेने के पूरे अासार हैं। पिछले करीब 20 सालाें से जिला प्रमुख की सीट पर कांग्रेस से एक ही परिवार का कब्जा रहा है, लेकिन इस बार पार्टी में गुटबाजी का फायदा उठाते हुए भाजपा ने सीट पर कब्जा करने की रणनीतियां बनाना शुरू भी कर दिया हैं। भाजपा से एक मात्र जिला प्रमुख लक्ष्मी बाई 1995 में बनी थी।
बुधवार काे गायत्री गार्डन में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि इस बार किसी भी हाल में जिला प्रमुख भाजपा का ही बनाना है। इसके लिए भाजपा का लक्ष्य 20 सालाें से चले अा रहे परिवारवाद काे खत्म करना है, गौरतलब है कि भाजपा का इशारा वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के परिवार पर है, जाे पहले जिला प्रमुख थे, उनके बाद इस पर लगातार उनकी पत्नी रेशम मालवीया काबिज रही है। जाे इस बार भी कांग्रेस से जिला प्रमुख की मजबूत
दावेदार है।
भाजपा इस बार आनंदपुरी के गढ़ काे भेदने के लिए लगाएगी जाेर : कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत में पार्टी ने मंडल अध्यक्षों से अब तक की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। मंडल अध्यक्षों द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार पार्टी ने बूथ स्तर तक की तैयारियां कर रखी हैं, प्रभारी अाैर संयोजकों की नियुक्तियों के साथ बैठकों का दाैर भी शुरू हैं। पार्टी ने यह नेटवर्क पूरे जिले में खड़ा कर रखा हैं। वहीं कांग्रेस में ऊपरी धड़ा ही बिखरा नजर अा रहा है। बैठक में जिस तरह के सुझाव और चर्चाएं हुई उसके मुताबिक भाजपा इस बार आनंदपुरी अाैर बागीदौरा क्षेत्र में मजबूती के साथ उतरेगी, क्योंकि सालाें से यह क्षेत्र मालवीया के प्रभाव में रहा है। भाजपा के अनुसार यह गढ़ जीता ताे चुनाव जीता।
जीत के मंत्र... जाे कार्यकर्ताओं ने दिए : जाे प्रत्याशी खड़ा हाे वाे चेहरा जनता में दिखे एेसा हाेना चाहिए, आर्थिक रुप से मजबूत हाेना चाहिए। ये स्थानीय चुनाव हैं ताे मुद्दे भी राज्य अाैर केंद्र के नहीं हाेकर स्थानीय हाेने चाहिए, जाे क्षेत्र के लाेगाें काे प्रभावित करते हाे। नामांकन के बाद से ही पार्टी अपने उम्मीदवारों काे कस्टडी में ले ले। पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं काे ही टिकट दिया जाए। चुनाव में जाे जिले के प्रभारी नियुक्ति किए जाते हैं वाे नाहरपुरा अाैर आनंदपुरी में 24 घंटे तैनात रहे, क्षेत्र में झूठे मुकदमे दर्ज कर डराने की कार्रवाई हाेती रहती है, एेसे में पार्टी का साथ मिलता रहे।
जिला प्रमुख नहीं बनना टीस है, अब यह चुनाव चुनौती है : भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह राव ने कहा कि बार बार प्रयास के बाद भी पंचायतीराज चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई हैं। इस बार एकजुट हाेकर हमें चुनाव लड़ना है अाैर जिला प्रमुख हमारा बनाना है। प्रमाेद सामर ने कहा कि हमें बूथ की रचना करनी हैं जाे युद्ध का आधार है। हमें तैयारी एेसी करनी हैं कि जीत हमारी हाे। हर कार्यकर्ता काे अपनी का ताकत का उपयोग करना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top