जीआरपी कोटा ने ट्रेन से यात्रियाें का सामान की चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने बताया कि आरकेपुरम निवासी अमन जैन 11 अगस्त 2019 को जयपुर- रतलाम एक्सप्रेस से जयपुर से काेटा आ रहे थे। यात्रा के दौरान अज्ञात बदमाश फरियादी का बैग चुरा कर ले गया।

बैग में एक लैपटॉप दो मोबाइल 15 साै रुपए और कागजात रखे थे। पुलिस ने जैन की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जैन के मोबाइल की ट्रेसिंग रिपोर्ट के आधार पर लाडपुरा कोटा निवासी मुजफ्फर हुसैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया। उससे चोरी का अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी प्रकार मुंबई निवासी सुमेध मिलिंद अपनी पत्नी संचिता के साथ 12 फरवरी 2020 को मडगांव-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चंडीगढ़ जा रहे रहे थे। काेटा रेलवे स्टेशन से पहले संचिता का पर्स चाेरी हाे गया। उसमें आईडी एक हजार रुपए और मोबाइल रखा था। सुमेध मिलिंद ने इस मामले की शिकायत जीआरपी थाना चंडीगढ़ को की थी।

मामला कोटा का होने के कारण एफआईआर को कोटा भेजा गया। जीआरपी को हटाने चोरी गए मोबाइल फोन की ट्रेसिंग रिपोर्ट प्राप्त की उसके आधार पर उत्तर प्रदेश के कर्बला मोहल्ला फिरोजाबाद निवासी गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उससे चोरी गया मोबाइल बरामद किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top