एक युवक काे धक्का मारकर गिरा देने व रुपयाें से भरा बैग छीनकर भाग जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। श्रीगंगानगर-श्रीकरणपुर मार्ग पर चक 15-17 जैड के मध्य बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने एक अन्य बाइक पर जा रहे एक युवक को पीछे से धक्का मारकर गिरा दिया। गिरे युवक का बैग छीनकर भाग गए, जिसमें करीब 50 हजार की नकदी और मोबाइल फोन सहित कुछ सामान और कागजात थे। पुलिस ने बताया कि रामदेव कॉलोनी निवासी आनंद के साथ वारदात हुई।
पुलिस ने बताया कि आनंद गुरुवार को श्रीकरणपुर में मार्केटिंग का काम और रुपयों का कलेक्शन कर शाम को वापस श्रीगंगानगर रवाना हुआ। शाम 7:30 बजे चक 15-17 जैड के मध्य बाइक पर पीछे से आए तीन नकाबपोश युवकों ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया और बैग लेकर श्रीगंगानगर की तरफ भाग गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन बाइक सवार युवक पकड़ में नहीं आए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें