आर्म्ड फोर्सज मेडिकल कॉलेज, एएफएमसी, पुणे ने एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन के लिए इनफॉरमेशन ब्रोशर जारी किया गया। इनफॉरमेशन ब्रोशर में दी गई जानकारी के अनुसार एएफएमसी में एडमिशन के लिए प्रवेश पात्रता शर्तें नीट यूजी से अलग है।
संस्थान की एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स के 12वीं बोर्ड परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी विषयों में एग्रीगेट 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं तथा अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता दी है। इसके साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी प्रत्येक विषय में भी 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि संस्थान में प्रवेश के लिए अपर एज लिमिट भी है। इंफॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए अपर एज लिमिट 24 साल निर्धारित की गई है। इस संस्थान में कुल 145 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। जिनमें से 115 सीटें बॉयज तथा 30 सीटें गर्ल्स कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित है।
शर्मा ने बताया कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के काउंसलिंग पोर्टल पर संस्थान में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की एक अलग मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इसके बाद इसमें से टॉप 1600 कैंडिडेट्स, 1150 बॉयज तथा 450 गर्ल्स कैंडिडेट्स को एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, सीबीटी तथा साइकोलॉजिकल एसेसमेंट टेस्ट, पीएटी के लिए बुलवाया जाएगा।
जोसा काउंसलिंग: तीसरे राउंड का सीट आवंटन 26 काे, 28 तक करनी हाेगी रिपाेर्टिंग
आईआईटी और एनआईटी की ज्वाइंट काउंसलिंग में कंप्यूटर साइंस यानी सीएस ब्रांच स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनी हुई है। सेकंड राउंड में ओपन जेंडर न्यूट्रल पूल से आईआईटी की सीएस ब्रांच की क्लाेजिंग रैंक 5059 रही। साथ ही ओपन फीमेल पूल कोटे से ऑल इंडिया 10283 रैंक पर आईआईटी की अंतिम कंप्यूटर साइंस ब्रांच का आवंटन हुआ। इसके अलावा जेंडर न्यूट्रल पूल से ईडब्ल्यूएस की 874, ओबीसी की 2557, एससी की 1333, एसटी कैटेगरी की सीएस ब्रांच के लिए क्लाेजिंग रैंक 753 रही।
वहीं, फीमेल पूल में ईडब्ल्यूएस कोटे में 2066, ओबीसी में 5433, एससी में 2219 एवं एसटी कैटेगरी में 852 रैंक वाली छात्रा को आईआईटी की सीएस ब्रांच आवंटित हुई है। थर्ड राउंड राउण्ड का सीट आवंटन 26 अक्टूबर शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। थर्ड राउंड के सीट आवंटन के बाद 28 अक्टूबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार यदि फर्स्ट एवं सेकंड राउंड की क्लोजिंग रैंक की तुलना करें तो आईआईटी की ओपन कैटेगरी में जेंडर न्यूट्रल पूल में 430 रैंक बढ़कर अंतिम सीट का आवंटन हुआ है।
इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस में 128, ओबीसी में 301, एससी की 99 रैंक बढ़कर अंतिम सीट आवंटित हुई। ओपन कैटेगरी में फीमेल पूल से 509 रैंक बढ़कर अंतिम सीट का आवंटन हुआ। फीमेल पूल से ही ईडब्ल्यूएस कोटे से 201 और ओबीसी की 354 रैंक बढ़कर सीट का आवंटन हुआ। सेकंड राउंड में आवंटन के बाद स्टूडेंट्स के डाॅक्यूमेंट्स में कमी मिलने पर शनिवार शाम 5 बजे तक रेस्पोंस करना आवश्यक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें