हनुमानगढ़ में 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए पंचायत समिति के सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद को शुक्रवार काे श्रीगंगानगर में भ्रष्टाचार निवारण मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार अदालत ने राजेंद्र प्रसाद को जेल न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। राजेंद्र प्रसाद को जवाहरनगर थाना की हवालात में रखा गया है। शनिवार काे उसका कोरोना वायरस टेस्ट सैंपल करवाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर जेल भिजवाया जाएगा।
ब्यूरो ने गुरुवार काे कार्रवाई करते हुए राजेंद्र प्रसाद को एक पूर्व सरपंच दयाराम से 40 हजार की रिश्वत देते अपने कार्यालय में ही पकड़ा था। दयाराम ने सरपंच कार्यकाल के दौरान करीब 81 लाख के काम करवाए थे। इन कामाें की माप पुस्तिका (एमबी) पर हस्ताक्षर करने की एवज में सहायक अभियंता ने एक प्रतिशत कमीशन के रूप में 80 हजार की मांग की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें