नगर निगम की लापरवाही आम जनता को झेलनी पड़ रही है। शहर में कहीं टूटी सड़कें हैं तो कहीं नाले खुले हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को संजय नगर से ढकनिया की ओर जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास खुले नाले में फंस गई। लोगों ने कार को बमुश्किल बाहर निकाला। कार सवार बाल-बाल बच गए। कार नगर निगम में लगी हुई है। कार पर निगम चुनाव सामान्य व्सवस्था लिखा हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें