रेलवे ट्रैक के पास पशु चराने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल रामगंजमंडी ने दो व्यक्तियों को पकड़ा है। जुलाई से सितंबर तक ट्रैक के सारे पशु चराने वालों के खिलाफ 98 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 52 मामलों में 12300 जुर्माना वसूला गया है। 46 मामले कोर्ट में विचाराधीन है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल व संबंधित रेल पथ निरीक्षक के साथ संयुक्त रूप से कैटल रन ओवर की घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

रेलवे लाइन के आसपास के गांवों, कस्बों में रहने वाले पशु पालकों एवं पशु मालिकों को रेलवे ट्रैक पर जानवर नहीं चलाने के लिए जागरूक किया गया। लेकिन, उनके नहीं मानने पर कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top