श्रीगंगानगर। राजस्व उपनिवेशन व कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को जिले के दौरे पर आएंगे। राजस्व मंत्री चौधरी केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनाें पर व्यापारी, मजदूर और किसान वर्ग से वार्ता कर फीड लेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। जिला प्रशासन और जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री के दौरे की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिला प्रशासन की सूचना के अनुसार राजस्व मंत्री शनिवार सुबह 10 बजे नई अनाज मंडी में किसान, व्यापारी व मजदूर वर्ग के साथ संवाद करेंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे और इसके बाद सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेंगे।

दोपहर 1 बजे गांव घमूड़वाली व शाम 5 बजे भगवानगढ़ (सूरतगढ़) में किसानों से संवाद कर हनुमानगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। कांग्रेस के पूर्व जिला संगठन महासचिव कृष्ण भांभू के अनुसार राजस्व मंत्री दोपहर में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेेंगे। बैठक कर फीडबैक लेंगे। इससे पूर्व भाजपा ने भी तीनों कृषि कानूनाें र किसानों पर चर्चा कर सरकार का पक्ष रखा था। तब जिले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सूरतगढ़ क्षेत्र में किसान चौपाल की थी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के दौरे को भाजपा की किसान चौपाल पर पलटवार माना जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top