थाना क्षेत्र निवासी एक दलित छात्रा का अपहरण कर हिसार में उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर उसके पिता से 5 लाख रुपए, 5 तोला सोना एवं 1 किलो चांदी भी ठग ली। घटना करीब एक महीने पहले की बताई गई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह 11 सितंबर को कॉलेज से घर लौट रही थी।
रास्ते में राजेश एवं उसकी पत्नी लक्ष्मी उसे जबरन गाड़ी में पटक कर ले गए। करीब 1 किलोमीटर आगे बाइक पर विनोद उर्फ रोहित, रामपाल, कुलदीप व अन्य लोग आ पहुंचे। इन्होंने उससे मारपीट की और हिसार ले गए। वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके गांव के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें