कोरोनाकाल के चलते पुष्कर में बहुचर्चित इजराइली पर्यटकों के धर्मस्थल खबाद हाउस पर बीते करीब छह माह ताले लटके हुए हैं। आने वाले निकट भविष्य में भी इसके फिलहाल खुलने की संभावना नहीं है। आरएसी के सशस्त्र जवान 24 घंटे सूने पड़े इस विदेशी धर्मस्थल के बाहर पहरा दे रहे हैं। प्रतिवर्ष इजराइली पर्यटकों के धर्मगुरु तेज गर्मी के चलते अप्रैल के आखिरी दिनों में खबाद हाउस को बंद कर स्वदेश चलेे जाते हैं। ये पांच माह बाद सितंबर में वापस खुल जाता है।

कोरोना के कारण अभी नहीं लौटे इजरायी पर्यटकों के धर्म गुरु

यानी करीब 5 माह तक खबाद हाउस बंद रहता है। इस बार कोरोना आपदा के कारण इजराइली पर्यटकों के धर्मगुरु स्वदेश से नहीं लौटे है। छह माह के दौरान एक भी पर्यटक खबाद हाउस के आसपास नजर नहीं आया तथा पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। खबाद हाउस की सुरक्षा में तैनात आरएसी के सशस्त्र जवान 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। सीसी टीवी कैमरे से भी सूने खबाद हाऊस पर निगरानी रखी जा रही है।

खबाद हाऊस आतंकियों की हिट लिस्ट में शुमार है। मुंबई हमले के मास्टर माइंड डेविड कोलमैन हैडली ने इसकी रैकी की थी। हैडली हमला करने में तो कामयाब नहीं हुआ लेकिन सरकार ने खबाद हाउस को सुरक्षा के घेरे में ले लिया। समय-समय पर पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी खबाद हाऊस की सुरक्षा की जांच करने आते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khabad House closed for 6 months in Pushkar, soldiers are being guarded 24 hours
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top