ग्राम पंचायत तेजरावा में पदभार ग्रहण व प्रथम आम बैठक का आयोजन राजीव गांधी सेवा केंद्र में किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित सरपंच बाईराज कंवर द्वारा की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम ग्रामीणों ने सरपंच, उप सरपंच, पूर्व सरपंच व सभी वार्ड पंचों का माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। पूर्व सरपंच गुड्डी कंवर ने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां बताई तथा ग्रामवासियों को सहयोग व शांतिपूर्ण कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया। सरपंच बाईराज कंवर ने ग्रामसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत के विकास कार्य में किसी भी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। 5 साल में पंचायत का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।

ग्राम पंचायत देवीकोट की नवनिर्वाचित सरपंच सफीयत बानो व उपसरपंच घेवरचंद जैन सहित अन्य सभी वार्ड पंचों ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सुलेमान फकीर, पूर्व सरपंच अमरसिंह, खालक खान, मक्के खान, जितेंद्रसिंह व गुलाबसिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बड़ोडागांव | ग्राम पंचायत रिदवा के निर्वाचित सरपंच भूपेंद्र परिहार ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच व अन्य सभी निर्वाचित सदस्यों का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मूलसिंह पातावत, अर्जुनसिंह, विजयसिंह, दीपाराम, चुतराराम, भंवरूराम, खमाणाराम, खमाणाराम बेलदार, अलसीराम, खान मोहम्मद व दीते खां सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र दैया व हरिसिंह ने किया।

रामगढ़ | शारदीय नवरात्रा के अवसर पर रामगढ़, नेतसी व तनोट के नव निर्वाचित सरपंचों ने पूजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त में कार्यभार ग्रहण किया। ग्राम पंचायत नेतसी से निविर्रोध निर्वाचित हुए सरपंच गणेश कुमावत ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपसरपंच ढ़ेली कंवर, वार्ड पंच मीर मोहम्मद, जगमालसिंह, ओमकंवर, घेमरसिंह तथा ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। ग्राम पंचायत रामगढ़ की नव निर्वाचित सरपंच पुष्पा भार्गव को ग्राम विकास अधिकारी चनणाराम सुथार ने कार्यभार ग्रहण करवाया। इस दौरान पंचायत के उप सरपंच भगवानाराम गेंवा व सभी वार्ड पंच व ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी प्रकार तनोट ग्राम पंचायत की नव निर्वाचित सरपंच केंकू कंवर ने कार्यभार ग्रहण किया। आयोजित ग्राम सभा में विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए।

पोकरण | ग्राम पंचायत बड़ली नाथूसर के नवनिर्मित सरपंच प्रहलादराम ने शुक्रवार को सरपंच पद पर कार्य ग्रहण किया एवं सभी ग्राम वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। पदभार ग्रहण समारोह के द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें मनरेगा के तहत प्रस्ताव भी लिया गया। वहीं उरमूल समिति के स्वच्छ भारत अभियान के द्वारा विद्यालय आंगनबाड़ी एवं सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सामग्री वितरित की गई। ग्राम सभा के अंदर सभी ग्रामवासियों के प्रस्ताव भी लिए गए।

नाचना | नवगठित पंचायत समिति नाचना की ग्राम पंचायत सत्याया के सरपंच देरावरसिंह भाटी ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व सरपंच भागीरथसिंह और ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ विश्नोई और पंचायत सहायक हुकमसिंह ने नव निर्वाचित सरपंच का स्वागत व सम्मान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top