मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत मिश्रीलाल सांवल राजकीय महिला महाविद्यालय में र छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। छात्रवृति प्रभारी सहायक आचार्य हीरालाल ने बताया कि इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर है। उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, विशेष समूह योजना के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृति में 2.50 लाख तक वार्षिक आय सीमा वाले, अन्य पिछड़ा वर्ग में 1.50 लाख रुपए तक वार्षिक आय सीमा एवं गतवर्ष की अंकतालिका में न्यूनतम 60 प्रतिशत प्राप्तांक, डाॅं. अंबेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना में 1 लाख रुपए तक की वार्षिक आय सीमा वाले तथा डाॅ. अंबेडकर विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना का लाभ ले सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top