कोरोना महामारी में हर व्यक्ति हैल्थ के प्रति जागरूक रहने लगा है, इसी जागरूकता का फायदा उठाकर सायबर ठग फर्जी एप के माध्यम से लाेगाें की निजी जानकारियां जुटा रहे है। ऐसे कई हैल्थ चेकअप एप ऑनलाइन उपलब्ध हैं जो स्वास्थ्य की सही जानकारी देने का दावा करते हैं। लेकिन इन एप को सही मानकर डाउनलोड करने पर यही एप खाताें से पैसे उड़ा सकती हैं।

सायबर एक्सपर्ट चातक वाजपई बताते हैं कि कुछ एप यूजर्स के शरीर में ऑक्सीजन, ग्लूकोज के स्तर की जांच करने का दावा करते हैं, ऐसे एप फेक हाेते है जाे निजी जानकारियां जैसे कि इमेज, कॉन्टेक्ट्स और अन्य जानकारी फोन से चोरी कर सकते हैं।

रेंडम लेवल बता रही हैं एप्स यूजर्स से उनके बायोमेट्रिक उंगलियों के निशान मांगकर बायोमेट्रिक जानकारी भी जुटा सकते हैं। एप मानव शरीर में ऑक्सीजन का लेवल और दिल की धड़कन को नापा नहीं जा सकता। एप्स जांच करने पर रेंडम लेवल बताती है। वहीं ऑक्सीमीटर से जांच में अलग रिजल्ट आता है।

टॉर्च, फिंगरप्रिंट से ऑक्सीजन लेवल बताने का दावा
सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट गौतम कुमावत ने बताया की साइबर अपराधियों ने लोगों के बीच भय और चिंता का फायदा उठाने के लिए कोरोना थीम के दुर्भावनापूर्ण एप्लिकेशन, फिशिंग कैम्पन, मेलवेयर अटैक आदि की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इनमें से कुछ फेक ऑक्सीमीटर एप्स जो की फोन के कैमरा, लाइट एंड फिंगरप्रिंट से ऑक्सीजन लेवल चेक करने का दावा कर रहे हैं। ऐसे एप फिंगरप्रिंट और अन्य सेंसेटिव डाटा की जानकारी चुराते हैं। ये सेंसेटिव जानकारी अच्छे दामों पर ब्लैक मार्केट में बेची जा सकती है।

एप डाउनलोड करने से पहले सावधानी जरूरी
एप सिर्फ प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। डाउनलोड से पहले एप के रिव्यूज जरूर देखें। अगर एप अनावश्यक परमिशन मांगे तो इंस्टॉल नही करें जैसे फोनबुक, लोकेशन, कैमरा एक्सेस।

हैकर्स ले रहे एप का सहारा

  • हैकर्स द्वारा डाटा चुराने के लिए कई तरह के एप का सहारा लिया जा रहा है। सिर्फ एप के जरिये ऑक्सीजन लेवल जांच नही कर सकते। फिंगर प्रिंट या फोन बुक, डिवाइस डेटा लेकर बदमाश फाइनांशियल फ्रॉड कर सकते हैं। एप इंस्टॉल करने से पहले सतर्कता बरतें। - अजयपाल लांबा, एडि. कमिश्नर

सेंसर जरूरी

  • पल्स ऑक्सीमीटर सेंसर से हीमोग्लोबिन में ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच करता है। मोबाइल एप की एक्यूरेसी के बारे में कुछ कहा नही जा सकता। - डॉ. रमन शर्मा, मेडिसिन विभाग, एसएमएस


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सायबर ठग फर्जी एप के माध्यम से लाेगाें की निजी जानकारियां जुटा रहे है
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top