जयपुर, जाेधपुर व काेटा के 6 नगर निगमाें के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे। भाजपा ने रविवार को जयपुर के दोनों निगमों से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। हालांकि, सूची जारी होते ही टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का आवास घेर लिया।
मनमाने टिकट वितरण का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता रात 10 बजे से पूनिया के घर धरना पर बैठ गए। पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कुछ कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय लड़ने की भी घोषणा की। उधर, विरोध के डर से कांग्रेस ने जयपुर और जोधपुर में सूची जारी नहीं की बल्कि विधायकों ने ही संबंधित प्रत्याशियों को फोन कर सिंबल बांट दिए। सूची सोमवार को सामने आएगी। वहीं भाजपा जोधपुर और कोटा में शनिवार को ही सूची जारी कर चुकी है। सभी निगमों के 560 वार्ड में 29 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होने हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें