सदर थानांतर्गत हनुमानगढ़-अबोहर बाइपास पर गुरुवार देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करवाने पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। सदर थाना पुलिस के अनुसार आजाद सिनेमा के पीछे करणी मार्ग निवासी हरदीपसिंह (19) और जगदीश (20) गुरुवार रात को रीको उद्योग विहार की एक मैदा फैक्ट्री में काम करने के बाद बाइक पर वापस घर जा रहे थे। रात काे लगभग 10 बजे हनुमानगढ़-अबोहर मार्ग पर चक 6-एलएनपी के समीप एक गैस एजेंसी के गोदाम के सामने कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। दुर्घटना में हरदीपसिंह की माैत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top