
राजनीतिक हलकाें में हेरिटेज में कांग्रेस और ग्रेटर में भाजपा काे मजबूत माना जा रहा है लेकिन ग्रेटर के पांच विधानसभा क्षेत्राें में से जाे पार्टी सांगानेर, विद्याधर नगर के 81 वार्डों में लीड लेगी बाेर्ड उसी पार्टी का बनना तय है। ग्रेटर में एक कैबिनेट मंत्री, तीन पूर्व मंत्रियाें औैर एक पूर्व संसदीय सचिव की साख प्रतिष्ठा दांव है।
झाेटवाड़ा; कटारिया बनाम राजपाल सिंह
कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया के झाेटवाड़ा के सभी 22 वार्डाें में इनके पंसदीदा प्रत्याशियाें काे ही टिकट मिले हैं। बीजेपी का खेमा पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का है। शेखावत की इलाके में अच्छी पकड़ है।
मालवीय नगर; कालीचरण सराफ बनाम अर्चना शर्मा
भाजपा का गढ़ माने जाने वाली मालवीय नगर सीट पर विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज कालीचरण सराफ काे चुनौती देने वाली कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा की नजर यहां के 26 वार्डों पर है। दोनों पार्टियों के इन चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
विद्याधर नगर; ग्रेटर के सबसे बड़े 42 वार्ड वाले इलाके में कांग्रेस हमेशा से कमजाेर रही है। भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी की इलाके में पकड़ है, सामने कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल हैं।
बगरू; पूर्व संसदीय सचिव कैलाश वर्मा के लिए भाजपा काे बहुमत दिलाना यहां चुनाैती हाेगी, क्याेंकि अन्य विधानसभा क्षेत्राें के मुकाबले कांग्रेस यहीं मजबूत है। दूसरी बार विधायक बनी गंगा देवी भाजपा को टक्कर देती रही हैं।
सांगानेर; लाहोटी बनाम पुष्पेंद्र भारद्वाज
ग्रेटर में दूसरे नम्बर पर सबसे ज्यादा 39 वार्ड यहीं हैं। यहां भाजपा विधायक अशाेक लाहाेटी और कांग्रेस के युवा नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज आमने-सामने हैं। नतीजे घनश्याम तिवाड़ी व पूर्व मेयर विष्णु लाटा का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें