भाजपा मंडल पूगल के तत्वाधान में पंचायत समिति पूगल के पंचायत राज चुनावों को लेकर शनिवार को कस्बे की जाट धर्मशाला में बैठक हुई। पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक ली। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। पूगल के सभी 17 ग्राम पंचायतों से बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रमुख भाजपा पदाधिकारी से

चर्चा की।पंचायत समिति पूगल व खाजूवाला में भाजपा का प्रधान व बीकानेर जिला प्रमुख भी भाजपा का बनाने के लिए दोनों ही वरिष्ठ नेता एक मंच पर नजर आए और सहमति पूर्वक मंथन किया गया। पूगल उपखंड क्षेत्र में आने वाले जिला परिषद सदस्य के लिए व पंचायत सदस्य के लिए आवेदन लिए गए। भाजपा मंडल पूगल मे पंचायत समिति के वार्ड वाइज मंथन किया । भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संसदीय

सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में नीचे स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर टिकटों का वितरण किया जाता है।
भाजपा युवा नेता रवि शेखर मेघवाल ने कहा कि जनता कांग्रेस के कुशासन से दुखी है। कांग्रेसी नेता भाई व भतीजावाद को ही बढ़ावा दे रहे हैं। गहलोत सरकार के शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आम जनता

परेशान है। रवि शेखर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के लिए जनहितैषी योजनाओं को चलाया। किसानों की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीद रही है, पूगल मे भारत माला योजना के तहत सड़क बनाई, गरीब माताओं-बहनों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए और किसानों को सम्मान निधि के तहत प्रत्येक वर्ष 6000 का लाभ दिया, लेकिन राजस्थान की गहलोत सरकार हर क्षेत्र में विफल रही।

बैठक में मंडल अध्यक्ष काशी राम जाखड़, सरपंच सिध्दार्थ सिंह भाटी, जिला मंत्री देवी लाल मेघवाल, सवाई सिंह तंवर, मुकन सिंह भाटी, गुलशेर, डूंगरराम सेन, छैलू सिंह राजवी, बच्चनसिंह राठौड़, शंकर सिंह, नरेंद्र सारण, कमल सिंह राठौड़, भंवर सिंह मेंकेरी व इकबाल आदि उपस्थित रहे। छत्तरगढ़ संवाददाता के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर कस्बे की शिव मेड़ी में भाजपा मंडल छत्तरगढ़ की बैठक हुई। बैठक में पूर्व

संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी की विचार धारा व पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता मजबूत तो पार्टी मजबूत है। डॉ. मेघवाल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार विकास के कार्यों में विफल है। भाजपा सरकार ने पूर्व में विकास कार्य करवाए स्वीकृत किए उन कार्यों को अभी तक शुरू तक नहीं किया है। किसानों के कृषि कनेक्शनों के सब्सिडी बिजली के बिलों में दी परंतु कांग्रेस सरकार ने

बिजली मंहगी की। किसानों को बिलों में मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी है जिससे पिछले 22 माह में राज्य की जनता तंग आ गई है। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजू राईका, हरिकिशन जोशी, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र चौहान, सुरेंद्र सिंह, अशोक खन्ना, सांवरमल नावरिया, ओमप्रकाश मेघवाल, मुकेश शर्मा, जुगल किशोर राठी, ओम प्रकाश उपाध्याय, मोहन गोदारा, विमल पारीक, मूलचंद सोनी सहित बड़ी संख्या मंे कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Took a meeting of workers of BJP Mandal Pugal and Chhattisgarh
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top