गोबरिया बावड़ी और पाटनपोल इलाके की दो महिलाओं ने जहर खा लिया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गोबरिया बावड़ी में महिला रुचि ने शुक्रवार को अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, पाटनपोल पुलिस ने बताया कि पाटनपोल निवासी हीना ने शुक्रवार देर रात घर पर ही अज्ञात जहर खा लिया, जिसे परिजन जेकेलोन ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। महिला गर्भवती थी। इधर, मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें