कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को सुबह 11 बजे शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शाेकसभा आयाेजित की गई। इसमें पटेल काे पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि अहमद पटेल के निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को हमेशा याद रख जाएगा।
शोकसभा में महापौर राजीव अग्रवाल, उपमहापौर साेनू कुरैशी,उपाध्यक्ष पार्षद अनिल सुवालका, संगठन महासचिव रामेश्वर सुवालका, महासचिव डॉ. विजय सोनी, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू, सचिव हंसराज गौस्वामी, एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रफुल पाठक, पार्षद इशरार मोहम्मद, अनुराग गौतम, कमल मीणा, श्याम मीणा, सलीना शैरी, पूर्व पार्षद रुखसाना उपस्थित थे।
माराडाेना काे याद किया
विश्व के महान फुटबॉलर डिएगाे माराडाेना के निधन पर कोटा आईटीआई मैदान में प्राइम किक क्लब की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान फुटबॉल प्लेयर सुरेश गुर्जर, कोच दिनेश शर्मा, खिलाड़ी डाॅ. याेगेंद्र कुमार, विशाल, हनी, राहुल, करण माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें