जलदाय विभाग की लापरवाही से नगर में आए दिन जलापूर्ति बाधित होना आम बात हो गई है। जलापूर्ति नही होने से लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की समस्या सुनने वाला भी कार्यालय में कोई नहीं है। मंगलवार शाम को पट्टी बाजार, सब्जी बाज़ार व छप्पन दरवाज़ा में जलापूर्ति नही की गई।

वही बुधवार को सुबह में कई क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हुई। जिससे उपभोक्ताओं का जलसंकट का सामना करना पड़ा। वहीं झिरी मोहल्ला, गायत्री मन्दिर के पास काफी कम दबाव से जलापूर्ति की जा रही है। इससे उपभोक्ता जुगाड़ कर खेंचू से पानी खींचने को विवश हैं। झिरी मोहल्ला निवासी शेख अनीस, शेख मुमताज ने बताया कि काफी कम दबाव में जलापूर्ति की जा रही है। जलदाय विभाग में सहायक अभियंता व कनिष्ट अभियंता भी नहीं मिलते हैं। आखिर समस्या किसको बताए। नगर वासियो का कहना है कि एक महीने में कम से कम पांच बार जलापूर्ति बाधित रहती है। लेकिन फिर भी जलदाय विभाग समस्या का समाधान नही कर पा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिड़ावा. कम दबाव से जलापूर्ति के कारण हैंडपंप से पानी भरते लोग।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top