कोटा मंडल के डीआरएम पंकज शर्मा ने शनिवार को विद्युत लोको शेड एवं पश्चिम मध्य रेलवे स्वास्थ्य यूनिट तुगलकाबाद का निरीक्षण किया। शेड की परफॉर्मेंस एवं नवाचारों के लिए शेड को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपए की घोषणा की गई। निरीक्षण के दौरान कोटा मंडल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। विद्युत लोको शेड तुगलकाबाद के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया, जिसमें तकनीकी इनोवेशन एवं कार्य प्रणाली की प्रशंसा की गई। डीआरएम ने कर्मचारी यूनियनों एसोसिएशन ओर से भी मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीआरएम ने कर्मचारियों द्वारा विकसित किए गए उद्यान में पाैधरोपण किया एवं उद्यान व हरियाली की सराहना की। डीआरएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें