उपखंड खेरवाड़ा क्षेत्र में बैंक ग्राहक के साथ ठगी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। पंचायत समिति नयागांव के ग्राम पंचायत डबायचा के बैंक ग्राहक के साथ साइबर ठग ने फ्रॉड कर 22 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का शिकार ग्राहक परिवाद दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर लगा रहा है। लेकिन मामला दर्ज नहीं होने से परेशान है।
जानकारी के अनुसार खेरवाड़ा एसबीआई बैंक शाखा के ग्राहक कांतिलाल डामोर निवासी डबाचया ने खेरवाड़ा पंचायत समिति के निकट स्थित एसबीआई बैंक शाखा के एटीएम से 9 नवंबर को 5 हजार रुपए विड्रॉल किए थे। इसके दूसरे दिन 10 नवंबर को दिन में 12.52 बजे से 12.55 के बीच अपने मोबाइल पर 10 हजार के दो और 2 हजार का एक ट्रांजेक्शन होने के मैसेज मोबाइल पर आए। बिना ओटीपी, बिना एटीएम दिए मोबाइल पर मैसेज आने से कांतिलाल हैरान रह गया। तुरंत एसबीआई के हेल्पलाइन पर कॉल कर अकाउंट बंद करवा दिया, जिससे खाते में पड़ी 14 हजार की राशि भी ठग विड्रॉल कर सकते थे।
परिवाद देने ग्राहक लगा रहा है थाने के चक्कर, सुनवाई नहीं
परिवादी की बैंक खेरवाड़ा थाना सर्कल में है। जबकि वह पहाड़ा थाना क्षेत्र का निवासी है। प्राथी के बैंक खाते से हुई ठगी की परेशानी को लेकर प्रार्थी खेरवाड़ा और पहाड़ा थाने में अपनी परिवेदना लेकर पहुंचा। लेकिन परिवेदना दर्ज नहीं हुई। परिवेदना दर्ज नहीं होने से ग्राहक बैंक में अपनी कंप्लेंट भी दर्ज कराने में असमर्थ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें