कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रारंभिक तौर पर दोनों नगर निगम के 35 वार्डों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। यहां सर्वे कार्य शुरू हो गया है, जो दो दिन में पूरा होगा। इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर संभवत: शुक्रवार से वार्डों के संक्रमित इलाकों में सैंपलिंग शुरू हो जाएगी।
शहर में 12 दिसंबर के बाद शादियों का दौर थमने वाला है। इसके तुरंत बाद सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पाबंदियां शुरू हो जाएंगी। सर्वे के लिए प्रशासन ने 35 वार्डों को तीन श्रेणियों में बांटा है, रेड, ब्ल्यू और ग्रीन। निगम उत्तर में सिर्फ पांच वार्ड और दक्षिण में 30 वार्ड शामिल किए गए हैं।
संक्रमित वार्डों व इलाकों में डोर-टु डोर सघन सर्वे
सर्वे के दौरान बुजुर्ग, गर्भवती महिला, बच्चे, गंभीर बीमारियों के मरीज व संदिग्ध की जानकारी जुटाई जा रही है। सैंपलिंग के नतीजों के आधार पर ही वार्डों में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाएंगे। सर्वे का जायजा लेने कलेक्टर इंद्रजीत सिंह और पुलिस कमिश्नर जोस मोहन बुधवार शाम
को वार्डों का दौरा कर फीडबैक लेंगे।
शादियों का दौर थमने से मिलेगी राहत
शादियों का दौर 12 दिसंबर तक चलेगा। इसके एक-दो दिन बाद तक समारोह होंगे। शादियों पर ब्रेक लगने के बाद आसानी से संक्रमित इलाकों में कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां सख्ती बरती जाएगी। ये सब पॉजिटिव मरीजों की संख्या के आधार पर ही निर्भर करेगा। प्रशासन का कहना है कि मरीजों की संख्या कम आती है तो इलाके को सील नहीं किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें