ऑनलाइन फाइनेंस लेकर सूदखोरों के जाल में फंसे पीड़ित अब अपने-अपने शहर में उनके खिलाफ केस दर्ज करवा रहे हैं। जोधपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में ऐसे गिरोहों के खिलाफ केस हो रहे हैं। पीड़ित पुलिस को पूरी हकीकत समझाने के लिए दैनिक भास्कर में गत दिनों प्रकाशित खबरों की कटिंग दिखा रहे हैं।
ऑनलाइन सूदखोरों के खिलाफ संघर्ष कर रही गुजरात की स्नेहा ने बताया कि झारखंड के दो युवक ऐसे ही गिरोह के चंगुल में फंसकर खुदकुशी करने की सोच रहे थे, लेकिन पिछले दिनों किसी माध्यम से इन दोनों ने स्नेहा संपर्क किया। पता चला कि वे एक से दूसरे लोन को चुकाने के चक्कर में उनके ऊपर 11 लाख तक का कर्जा चढ़ चुका है, जबकि उसने सिर्फ 5000 का ही लोन लिया था।
स्नेहा के समझाने पर वो थाने पहुंचा, लेकिन वहां केस दर्ज नहीं किया गया। पता चलने पर स्नेहा ने वहां के डीसीपी से बातकर पीड़ित के साथ भास्कर की खबरों की कटिंग भेजी। पूरी स्थिति समझने के बाद डीसीपी के निर्देश पर वहां केस दर्ज किया गया। भुवनेश्वर, चैन्नई, कोलकाता, बैंगलुरु, हरियाणा सहित कई राज्यों के शहरों में 3 दर्जन से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें