शहर में पांच दिन बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमित पांच से अधिक 8 मरीजों की मौत हुई। वहीं 97 दिनों बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 200 से कम आया। 187 नए पॉजिटिव आए और 449 मरीज डिस्चार्ज हुए। दिसंबर के 8 दिन में 3631 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2003 पॉजिटिव मरीज मिले। गंभीर बात यह है कि 46 मौतें हुईं। इसके चलते अब तक कुल पॉजिटिव मरीज 56838, डिस्चार्ज मरीज 48462 और मौत का आंकड़ा 796 पहुंच गया है।
निजी अस्पतालों में संक्रमितों को नहीं मिल रहा बॉडी कवर
काेविड अस्पतालाें में संक्रमित मरीजाें की माैत के बाद परिजनाें काे बाॅडी ले जाने के लिए बाॅडी कवर तक नहीं मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने मेडिपल्स अस्पताल में देखने को मिला। चौहाबो निवासी नवलकिशोर व्यास की मौत के बाद अस्पताल ने उनको कपड़े में लपेटकर ही बॉडी दी।
उनके बेटे ने बॉडी कवर देने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। बाद में परिजन एमजीएच गए, जहां भी बॉडी कवर नहीं मिला। एमजीएच में कहा कि बाॅडी के हिसाब से कवर आते हैं, बाहर की बॉडी के लिए नहीं दे सकते। बाद में किसी सिफारिश से सीएमएचओ ऑफिस गए तो वहां पूरी डिटेल लिखकर एक बॉडी कवर दिया गया।
कोरोना पॉजिटिव 8 मरीजों ने तोड़ा दम
मंगलवार काे 8 संक्रमितों की मौत हुई। एम्स में जोधपुर के रतनसिंह (53), न्यू पाॅवर हाउस निवासी निहालचंद (80), सरदारपुरा निवासी बाबूलाल जैन (65) की मौत हुई। एमजीएच में कुड़ी निवासी भंवर सिंह (78), शक्ति नगर महामंदिर निवासी ओमी देवी (60) की मौत हुई। एमडीएमएच में राजीव नगर महामंदिर निवासी रामेश्वर लाल (86), नयापुरा मंडोर निवासी सोहनलाल (70), केतु बालेसर निवासी आशा (60) की मौत हुई।

रात तक दुकान खुली रखी, दुकानदार पर केस दर्ज
रात आठ बजे बाद कर्फ्यू में भी दुकानें खुली रहने पर नागौरी गेट पुलिस ने रात को एक दुकानदार के खिलाफ कोरोना अध्यादेश के तहत कार्रवाई कर केस बनाया। वह दुकान पर परचून के सामान के साथ चाय-खाने का ढाबा चला रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें