मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन दिन बाद सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। शहर में बुधवार सुबह से ही धूप निकल आई थी। लेकिन सुबह चल रही हवाओं की वजह से तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शाम के बाद भी ज्यादा ठंडक नहीं थी। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रूख उत्तरी व पूर्वी नहीं होना तथा खुली धूप निकलने की वजह से शहर में तेज गर्मी पड़ रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत में सक्रिय होने की वजह से वहां बर्फबारी की उम्मीद है। वहां से पश्चिमी विक्षोभ निकलने के बाद शहर की तरफ उस दिशा से उत्तरी हवाएं चलेगी तथा तापमान उतरने लगेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें