साइबर ठग ऑनलाइन ऑफर, रिश्तेदार बनकर और नए-नए तरीकों से ठगी कर रहे हैं। आप सावधान रहें और किसी ऑफर अथवा महंगा माल सस्ते में मिलने के लालच में न आएं। वरना मेहनत की कमाई से हाथ धोना पड़ सकता है।

ऐसा ही एक वाकया बयाना के नगला स्टोर निवासी ताराचंद सैनी के साथ हुआ। साइबर ठगों ने उसे 15 हजार रुपए का मोबाइल 4800 रुपए देने का लालच दिया। पैसे भी डाक पार्सल मिलने के बाद देने को कहा। वह लालच में आ गया।

खास बात यह रही कि जब पोस्टमैन घनश्याम शर्मा गुरुवार को पार्सल लेकर उसके घर आया तो उसने सैनी को समझाया भी कि संभवतः वह साइबर ठगों के झांसे में आ गया है। इसलिए वह चाहे तो पार्सल को बिना खोले वापस भी कर सकता है। लेकिन, ताराचंद सैनी को मोबाइल मिलने की उत्सुकता थी।

मना करने के बावजूद उसने जब पार्सल खोला तो उसमें मोबाइल की जगह घटिया क्वालिटी के पर्स, बैल्ट और एटीएम कार्ड देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। इस पर उसने पोस्टमैन को पार्सल के 4800 रुपए देने से मना कर दिया और गाली-गलौच करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा।

इस पर पोस्टमैन थाने पहुंच गया और सैनी के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी। इधर, जब ताराचंद सैनी को थाने में शिकायत होने का पता चला तो वह भी तुरंत थाने पहुंचा और पोस्टमैन से माफी मांगते हुए पार्सल के 4800 रुपए दे दिए। इस पर पोस्टमैन ने भी उसे माफ करते हुए अपनी शिकायत वापस ले ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In lieu of giving 15 thousand mobiles for 4800, sent parcels, belts and ATM cover from the parcel
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top