आदर्श नगर, मानसरोवर विधानसभा क्षेत्र के किसान और दूसरे उपभोक्ताओं के फायदे-क्वालिटी बिजली सर्विस के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। यहां दो बड़े ग्रिड सब स्टेशन का शिलान्यास किया गया है। 132-132 केवी (जीआईएस) के इन सब स्टेशन के लिए लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री तक भी इनकी जरूरत बताई गई, इसके बाद सरकार की पहल पर काम शुरू कराए जा रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता (टीएंडसी), जयपुर शहर सुरेश मीना ने बताया कि ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला ने दोनों जगह के काम को जल्द पूरा करने को कहा है, ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। दोनों काम करीब 150 करोड़ से ज्यादा के हैं। इन कामकाज से न केवल लोगों को बल्कि सरकार को भी छीजत और राजस्व की बचत होगी।
वोल्टेज में होगा सुधार, उपभोक्ताओं को होगी निर्बाध आपूर्ति
अरावली मार्ग, मानसरोवर
इस सब स्टेशन के बाद 19.90 लाख यूनिट सालाना बिजली छीजत में कमी होगी। इसके साथ वोल्टेज में सुधार होगा और निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी। इसके अलावा करीब 79.60 लाख रुपए सालाना राजस्व बचत होगी। जो एरिया इससे लाभान्वित होंगे, उनमें अरावली मार्ग, मीरा मार्ग, सांगानेर, पत्रकार कॉलोनी, रीको और आसपास का एरिया है।
लक्ष्मण डूंगरी, आदर्श नगर
इस सब स्टेशन से सालाना करीब 37.27 लाख यूनिट बिजली छीजत में कमी होगी तो करीब 150 लाख रुपए सालाना राजस्व बचत होगी। वहीं इससे लाभान्वित क्षेत्र में लक्ष्मण डूंगरी, सड़वा, जयसिंहपुरा खोर, जलमहल, ब्रह्मपुरी, नाहरी का नाका और आसपास एरिया शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें