सीआरपीएफ के रेंज ऑफिस में गुरूवार काे डीआईजी (रेंज) अरूणेंद्र प्रताप ने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस माैके अफसराें और जवानाें ने परिसर में साफ-सफाई कर काेराेना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए कारगर उपाय बताए।
डीआईजी ने कहा कि दाे गज की दूरी के साथ मास्क जरूरी है। जवानाें काे नियमित मास्क पहनने और परिवारजनाें काे भी मास्क पहनाने के लिए कहा गया। साथ ही साेशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखने के लिए कहा गया। डीआईजी ने कहा कि जवान और अफसर मिलकर परिसर काे पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाएं।
राेडमार्च कर दिया स्वच्छता का संदेश
डीआईजी अरूणेंद्र प्रताप के नेतृत्व में बल के जवानाें ने राेडमार्च निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस माैके पर परिसर में प्रवेश करने वाले सभी द्वाराें पर स्वच्छता का संदेश देने वाले स्लाेगन लिखे स्टीकर लगाए गए। साथ ही कार्यालयाें, स्टाॅफ क्वार्टर, पार्किंग, आने-जाने वाले सभी रास्ताें पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। पुराने फर्नीचर, अलमारियां और ऑफिस मशीनाें काे दुरुस्त किया गया। जहां रंगराेगन की जरूरत थी, वहां रंगराेगन किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें