अत्याचाराें के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए मानवाधिकाराें की रक्षा जरूरी है। समाज के अाखिरी छाेर पर माैजूद शख्स के हित की अनदेखी नहीं हाेनी चाहिए। ये भावनाएं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विभिन्न संगठनाें की ओर से आयाेजि कार्यक्रमाें में व्यक्त किए गए।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आज देश की प्रतिष्ठित मानवाधिकार संस्था पीपुल्स यूनियन फ़ॉर सिविल लिबर्टीज के राज्य महासचिव डॉ. अनंत भटनागर ने कहा कि आज जब हम मानवाधिकार दिवस मना रहे हैं, लाखों किसान कड़कती सर्दी में सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर हैं। ये किसान अपने लिए कुछ अतिरिक्त नहीं मांग रहे हैं, केवल उन हकों की रक्षा की मांग कर रहे हैं जो उन्होंने संघर्ष कर हासिल किए हैं। देश का गरीब वर्ग ऐतिहासिक बेरोजगारी के संकट से गुजर रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार दमित वर्गों की चिंता करने के स्थान पर पूंजीपतियों के हिट साधने वाले कानून बना रही है। अजमेर इकाई के उपाध्यक्ष रमेश लालवानी, डॉ. सुरेश अग्रवाल, डॉ. सुशील बैरवा सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। जिला महासचिव सिस्टर गीता कैरोल ने आभार जताया।
विचार गाेष्ठी का आयाेजन : मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने बताया कि मानव अधिकार दिवस पर आयोजित वैचारिक गोष्ठी में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल दुर्गा प्रसाद कश्यप राजकुमार गर्ग वसीम सलमानी, अमित शर्मा, सुरेंद्र तंबोली ने विचार व्यक्त किए। मानव अधिकार के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील रहने की शपथ ली गई। संयुक्त मानवाधिकार संघ भारत के प्रवक्ता मनीष गुवालानी ने बताया कि मानवाधिकार संघ की महत्ता पर संगोष्ठी का आयोजन मुख्य वक्ता हरीश गिदवानी के आतिथ्य में किया गया। अध्यक्ष कमलेश हेमनानी ने मानवाधिकाराें की रक्षा करने की प्रेरणा दी।
ऑनलाइन प्रतियाेगिताएं आयाेजित : आभा गांधी ने बताया कि लायंस क्लब पृथ्वीराज की अाेर से भजनगंज स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। अमिता शर्मा ने बताया कि पोस्टर मेकिंग में दक्षा बुंदेल, दिव्यांशी मीणा, गर्वित गांधी, नारा लेखन में हर्षिता मौर्य, नमन शेरा और मानसी शर्मा विजेता रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें