विधायक महादेवसिंह खंडेला अपने बेटे गिरीराजसिंह को प्रधान बनाने में कामयाब रहे। गिरीराज को पूर्व में विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार प्रधान की कुर्सी तक पहुंचने में कामयाब रहे। इनकी मां भी पूर्व में प्रधान रही है। राजनीति में खंडेला परिवार की यह दूसरी पीढी है।
धोद : भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां अपने भाई मूलचंद की पत्नी सुनीता रणवां को प्रधान बनाने में सफल रहे। इन्हें पूर्व में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार रणवां माकपा के गढ़ धोद में भाजपा की सीट पर परिवार की दूसरी पीढी की ताजपोशी में सफल रहे। सुनीता के पिता ओमप्रकाश झीगर धोद पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top