कस्बे के मुख्य बाजार में पुस्तकालय के पास बैंक में रुपए जमा कराने आए किसान के थैले काे चीरा लगाकर 50 हजार रुपए निकाल लिए। मामले की जानकारी किसान ने बैंक में जाकर रुपए संभाले तब हुई। किसान ने बैंक शाखा प्रबन्धक को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने टीम बनाकर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, बाईपास क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। गरंडवा निवासी किसान प्रतापसिंह पुत्र सवाई सिंह राजपूत गुरुवार सुबह 10 बजे गांव से कस्बे के मुख्य बाजार स्थित एसबीआई की शाखा में डेढ़ लाख रुपए जमा कराने के लिए आया।
इस दौरान उसने अपनी बेटी के बीकानेर में स्थित खाते में रुपए जमा कराने की बात कही तो बैंक के स्टाफ द्वारा उसे बैंक के पास स्थित एटीएम में रुपए जमा कराने की मशीन में रुपए जमा कराने को कहा। पीड़ित प्रतापसिंह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं होने पर बैंक के पास स्थित बैंक कियोस्क पर जाकर एक युवक को साथ लेकर बैंक में आए, जहां पीड़ित ने अपना थैला संभाला तो उसमें चीरा लगा हुआ था तथा पांच सौ रुपए के नोटों की गड्डी गायब थी। मामले की जानकारी शाखा प्रबन्धक को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक में जांच की।
पिछले छह महीने में इस प्रकार की छह घटनाएं होने से लोगों में आक्रोश
कस्बे के मुख्य बाजार में ही कुछ ही दूरी पर स्थित एसबीआई, सेन्ट्रल बैंक और देना बैंक, ग्रामीण बैंक के स्थित होने के कारण सुबह से दोपहर तक सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रहती है। दिनभर ग्रामीण रुपए के लेनदेन के कारण यहां आते रहते हैं। ऐसे में पिछले छह माह में चीरा लगाकर और जेबतराशी कर रुपए निकालने की छह घटनाएं होने पर ग्राहकों में रोष है, वहीं बैंक स्टाफ द्वारा भी पुलिस को मामले की कड़ाई से जांच कर बैंक समय में बाजार में गश्त लगाने की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें