राजस्थान यूनिवर्सिटी में कुलपति को फिर से पुलिस सुरक्षा मिल गई है। जबकि पिछले कुलपति के समय सुरक्षा से जुड़ा मामला विवादों में आ गया था। क्योंकि कुलपति सुरक्षा के लिए अधिकृत नही है यह कहते हुए पुलिस ने सुरक्षा कर्मी हटा दिए थे।अब राजस्थान यूनिवर्सिटी में नए कुलपति प्रो. राजीव जैन को पुलिस ने सुरक्षा उपलब्ध कराई है। जबकि पिछले कुलपति प्रो. आर के कोठारी की सुरक्षा में तैनात 2 पुलिस जवान अचानक हटा दिये गए थे। हालांकि अभी कुलपति की सुरक्षा में 1 कमांडो लगाया गया है।
अनियमितताओं की जांच चल रही थी: जब पूर्व कुलपति कोठारी की सुरक्षा हटाई गई तब वित्तीय व भर्तियों में अनियमितता की शिकायतों की जांच चल रही थी। सुरक्षा हटाने के बाद राज्यपाल ने भी कुलपति से मामले की जानकारी ली थी।
^ सुरक्षा को लेकर यूनिवर्सिटी से चिट्ठी आई। जिसे हमने इंटेलिजेंस को भेज दिया। वहां से तय होता है कि सुरक्षा मिलनी चाहिए या नहीं। जिसके बाद उपलब्ध कराई जाती है।
- आनंद श्रीवास्तव, पुलिस कमिश्नर
मेरे साथ भेदभाव हुआ था, अचानक से हटाई थी सुरक्षा
^ 30 साल से यूनिवर्सिटी के कुलपति को पुलिस की सुरक्षा मिली हुई थी। शुरुआत से मुझे भी 2 कमांडो मिले हुए थे। अचानक दोनों को हटा दिया। पुलिस कमिश्नर ने मुझसे कहा कुलपति सुरक्षा के लिए अधिकृत नही हैं। राज्यपाल ने मामले की जानकारी ली थी।
प्रो. आर के कोठारी, पूर्व कुलपति
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें