अधीक्षण अभियंता नरेंद्र गढ़वाल के रींगस आगमन पर बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष दिलीप झाला के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि सीकर सर्किल के तकनीकी कर्मचारियों को मार्च 2020 के बाद से इंसेन्टिव राशि का भुगतान नहीं किया गया।

इससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। ऐसे में राशि का भुगतान अतिशीघ्र करवाएं। साथ ही दीपावली महोत्सव के दौरान 15 दिन का पीएल भुगतान हर कर्मचारी को वर्षों से मिल रहा है, लेकिन इस बार अधिकतर कर्मचारियों को नहीं मिला। 2007 व 2008 में पद स्थापित तकनीकी कर्मचारियों का सेवाकाल 12 वर्ष हो चुका है, उनकी नियुक्ति तिथि को आधार मानते हुए अपग्रेडेशन किया जाए।

विभागीय उदासीनता के चलते कर्मचारियों को यह लाभ भी नहीं दिया गया। इससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर हरिमोहन मीणा, गोकलेंद्र कुमावत, श्रवण कुमावत, महिपाल जाट, शंकर लाल बलोदा, सीताराम शर्मा, देवेंद्र कोटिया सहित अनेक कर्मचारी व संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Electricity workers submit memorandum to Superintendent Engineer to meet demand
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top