नगरपालिका की टीम ने कस्बे में बिना मास्के घूमने वाले 20 लोगों के चालान काटे। ईओ रजत जैन के अनुसार पालिका क्षेत्र में बिना मास्क पाए जाने पर दुकानदारों व लोगों के चालान काटे गए। पालिकाकर्मियों द्वारा बिना मास्क पाए जाने पर 20 जनों के चालान काटने की कार्रवाई की गई। अब तक कुल ऐसे 70 चालान बनाए जा चुके हैं। कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन के तहत नगरपालिका क्षेत्र में दो सौ मास्क का निशुल्क वितरण किया गया व तीन सौ पोस्टर भी चस्पा किए गए। इस मौके पर सफाई निरीक्षक शशिकांत शर्मा, फायरमैन सूर्यप्रताप सिंह, सफाई कार्मिक विकास स्वामी, श्योराम यादव आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top