अभिभाषक संघ चुनावों को लेकर गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन पांच लोगों ने अध्यक्ष के लिए पर्चा दाखिल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामवतार लांबा ने बताया कि अध्यक्ष के लिए बनवारीलाल जांगिड़, लक्ष्मीचंद, मुकेश कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार भाटिया व श्रवण कुमार शर्मा ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष के लिए गंगाराम गुर्जर व सचिव कुमार सैनी ने पर्चा भरा है। महासचिव के लिए धर्मवीर यादव, देशराज शर्मा व जयप्रकाश ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव के लिए राधेश्याम शर्मा, सामाजिक सचिव के लिए कैलाशचंद व पुस्तकालय सचिव के लिए नेकीराम का एक-एक नामांकन आया। कोषाध्यक्ष के लिए दिनेश कुमार कुमावत व ओमप्रकाश महला ने पर्चा भरा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top