राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए नगर निगम ने अब जागरूकता के लिए दूल्हा दुल्हन को एक पत्र लिखने की तैयारी कर ली है। दरअसल नगर निगम शहर में होने वाली शादी समारोह का डाटा इकट्ठा करने के बाद दूल्हा दुल्हन के परिवार को बधाई पत्र लिखकर कोविड-19 की पालना के लिए अलर्ट करेगा।

बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों ने हेरिटेज के मैरिज गार्डन में पहुंचकर दूल्हा दुल्हन के परिवार को बधाई पत्र दिए हैं और उनको कोविड-19 की पालना के लिए बाध्य किया है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने कोविड-19 की पालना नहीं करने वाले पांच मैरिज गार्डन को सीज कर दिया। आदर्श नगर इलाके में 2 प्रतिष्ठानों पर नगर निगम ने सीज की कार्रवाई की है। यहां पर लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं की जा रही थी और मास्क नहीं लगा रखा था।

हेरीटेज और ग्रेटर निगम के अधिकारियों ने कोविड-19 की पालना नहीं करने वाले 532 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करके 2 लाख रुपए से ज्यादा की जुर्माना राशि वसूल की है। राजस्व अधिकारी टीना शर्मा ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर बालाजी मैरिज गार्डन, नारायण वाटिका और राम पैराडाइज विवाह स्थलों पर कार्रवाई करते हुए संचालकों से 5-5 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। जबकि सूरजपोल मार्केट स्थित गणपति साड़ीज तथा दिलीप ट्रेडिंग कम्पनी को सीज किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top