लेकसिटी के टूरिज्म के लिए अच्छी खबर है। अनलॉक के छह महीनों में नवंबर में पहली बार पर्यटकों का आंकड़ा 55 हजार के करीब पहुंचा है। होटल इंडस्ट्री ने नवंबर में 15 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। हालांकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 100 करोड़ पार था, जब 1.5 लाख से ज्यादा टूरिस्ट आए थे। पर्यटकों का पगफेरा सितंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू हुए टूरिस्ट सीजन से बढ़ा है, जिसने अक्टूबर से उड़ान भरी।

पर्यटन विभाग के अनुसार अक्टूबर में 13 हजार पर्यटक पहुंचे, जबकि नवंबर में करीब 55 हजार तक पर्यटक आ चुके हैं। सबसे ज्यादा संख्या गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली से रही। हाेटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव राकेश चाैधरी ने बताया कि नवंबर में हाेटल इंडस्ट्री काे 15 कराेड़ से ज्यादा का व्यापार हुआ है। लेकसिटी के शांत माहाैल औैर हाईप्रोफाइल शादियाें ने पर्यटकों काे लेकसिटी आने के लिए आकर्षित किया है। अब दिसंबर के आखिर में इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

अक्टूबर की तुलना में 36 हजार पर्यटक ज्यादा

लेकसिटी में बीते माह डेस्टिनेशन वेडिंग भी अनलॉक हुई है। गत 12 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के भाई अक्षत की शादी हुई थी, जबकि इन दिनों यह शहर तेलुगू अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला की मेजबानी कर रहा है। सिटी पैलेस, जग मंदिर के अलावा दूसरे बड़े होटलों में भी ऐसे ही मेगा इवेंट हो रहे हैं। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि टूरिज्म बढ़ाने के लिए विभाग ने ऑनलाइन मार्केटिंग की थी। हाईप्रोफाइल शादियां हाेने के साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ आदि राज्यों डेस्टिनेशन वेडिंग का सिलसिला भी शुरू हुआ और पर्यटकाें की संख्या में इजाफा हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6 months of unlock; 55 thousand tourists for the first time in November, turnover of Rs 15 crore in hotel industry
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top